Uncategorized

30 जनवरी को धरमजयगढ़ में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम

धरमजयगढ़ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कार्यों में कटौती और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ द्वारा 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम का आयोजन किया जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के कारण धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही धान खरीदी की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।कार्यक्रम के अनुसार, धरना-प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से बस स्टैंड धरमजयगढ़ में प्रारंभ होगा। वहीं सांकेतिक चक्काजाम अपराह्न 3:30 बजे से 4 बजे तक गांधी चौक धरमजयगढ़ में किया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है। पार्टी ने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *